May 20, 2026
10-octtttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2024। अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता-2023 के अंतिम चरण में श्रीडूंगरगढ़ के 4 प्रतियोगियों का टॉप 100 में चयन हुआ है। अणुव्रत समिति के मंत्री रणवीरसिंह खीची ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के स्थानीय प्रभारी पवन कुमार सेठिया सहित महेश कुमार जोशी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल का छात्र नितेश जोशी व महाराणा प्रताप स्कूल की छात्रा करिश्मा बाफना का चयन हुआ है। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा टॉप 100 में प्रत्येक को 2000/- की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी सेठिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। प्रथम चरण में 4600 प्रतिभागी व द्वितीय चरण में 1289 प्रतिभागी पंजीकृत हुए। प्रतियोगिता के लिए परीक्षा केंद्र क्रमशः मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, सिलीगुड़ी व लाडनूं थे। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति पारख सहित सदस्यों ने चारों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। मंत्री रणवीरसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पुस्तक “नैतिकता, अणुव्रत और चरित्र” व प्रश्नपुस्तिका के 100 सेट समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने तोलियासर व श्रीडूंगरगढ़ की स्कूलों में वितरित करवाई थी जिससे विद्यार्थियों को सत्साहित्य को पढ़ने की प्रेरणा मिली। सभी प्रतिभागियों ने पारख का आभार जताया।