






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2022। गोगापीर सेवा ट्रस्ट प्रन्यास गोगामेड़ी बागड़ धाम द्वारा मानव व पशु पक्षियों के कल्याणार्थ किए जा रहें कार्यों के तहत श्रीडूंगरगढ़ में अनाथ आश्रम प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रबंधक ने बताया कि अनाथ, बेसहारा, लावारिस, मंदबुद्धि महिलाओं व पुरूषों की सेवार्थ सरदारशहर रोड पर साईंबाबा मंदिर के पास अपना घर अनाथ आश्रम का प्रारंभ रविवार सुबह 9 बजे किया जाएगा। प्रबंधक ने बताया कि इस दौरान ट्रस्ट के चीफ फाउंडर सतपाल बरोड़ व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतराम हुड्डा, महासचिव श्रवण कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे।



