May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2022। शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती का 4 साल से चल रहा इंतजार आज खत्म हो जाएगा। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से राजस्थान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जनवरी से 9 फरवरी तक रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 32 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 31 हजार पद सामान्य शिक्षक और 1 हजार पद विशेष शिक्षक के हैं। इन 32 हजार पदों में लेवल वन के 15500 और लेवल टू के 16500 पद हैं। इसके पहले वर्ष 2018 में भर्ती निकाली गई थी।