May 19, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2021-22 में घोषित नियमित विशेष योग्यजन विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी के लिए आवेदन मांगे गए है। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ के नोडल प्रभारी डॉ. रमेश पूरी ने कहा कि विशेष योग्यजन विद्यार्थी अनिवार्य रूप से अपना आवेदन भरकर कार्यालय उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बीकानेर में जमा करवा देवें। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के छात्र आवेदन राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।