May 21, 2026
26jan

 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। गर्मियों के मौसम में प्रदूषण, धूल-मिट्टी के चलते स्किन को कई नुकसान पहुंच सकते हैं. इसके अलावा तनाव और अनहेल्दी डाइट का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ता है. यही वजह है कि अगर आप एक हेल्दी और खूबसूरत स्किन चाहती हैं तो स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान पड़ेगा. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी हो जाता है, लेकिन प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा पर होने वाले मुहांसों, दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप बेसन फेस पैक भी ट्राई कर सकते हैं.

दरअसल, बेसन त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. खास बात ये भी है कि बेसन डेड स्किन सेल्स को हटाता है, स्किन की अंदर से सफाई करता है. चलिए विस्तार से जानते हैं मुहांसों और चेहरे के दाग धब्बों को हटाने के लिए बेसन के कौन-कौन से फेस पैक इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

1. बेसन और टमाटर का फेस पैक

  1. सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें, इसमें टमाटर का रस मिलाएं.
  2. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर भी मिला सकते हैं.
  3. इसे अपने चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो दें.
  4. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो दालचीनी का उपयोग न करें.

फायदा
बेसन और टमाटर फेस पैक में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को बैक्टीरिया आदि से बचाता है. साथ ही स्किन एक्सफोलिएट भी होती है. ये फेस पैक चेहरे के मुहांसों को दूर करने में मदद करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं.

2. बेसन और शहद फेस पैक