






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत अप्रैल में हुई RKSMBK आंकलन में एक कक्षा में सभी 15 प्रश्नों के उत्तर समान मिलने पर संस्था प्रधानों को नोटिस दिए गए है। उन्हें सात दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया ने संस्था प्रधानों को भेजे कारण बताओ नोटिस में कहा कि RKSMBK के तहत 17 से 20 अप्रैल तक आंकलन परीक्षा आयोजित की गई थी। आंकलन के परिणामों का एप्प के माध्यम से विश्लेषण करने पर पता चला कि एक ही कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने 15 प्रश्नों के समान विकल्प चुने है। संस्था प्रधानों को नोटिस मिलने के सात दिन में अपना स्पष्टीकरण संयुक्त निदेशक को प्रस्तुत करना होगा।
श्रीडूंगरगढ़ के ये स्कूल शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नकल की आशंका में नोटिस जिले के 5 राजकीय स्कूल में श्रीडूंगरगढ़ के दो स्कूल शामिल है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऊपनी व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनियासर गोगलियान सहित खाजूवाला, बज्जू व पूगल के एक एक स्कूल शामिल है।



