May 20, 2026
mac

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2022। विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज जालबसर ग्राम पंचायत में क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय लोगों से राजनीतिक स्वार्थ के लिए विकास कार्यों में बाधक नहीं बनने की बात कही है। महिया ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास को गति देना सबका ध्येय है। ऐसे में बाधक बनने वालों को जनता समय पर जवाब देगी। महिया ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के कार्यों को प्राथमिकता से करवा कर आमजन को राहत देने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। महिया ने बिरमसर में विधायक कोटे से नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया व जालबसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जालबसर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा विधायक को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान दूध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष पुरखाराम कूकणां, भंवरलाल हरडू, रामप्रसाद शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्माराम कूकणां, रिटायर्ड तहसीलदार चंद्राराम आर्य , बेगाराम कूकणा, धर्मपाल बांगड़वा, बेगाराम लूखा, हड़मान धतरवाल, रेखाराम लूखा, चुनीलाल नाई, सोहन डोटासरा, सहीराम डोटासरा, रामलाल कूकणा, इमीचंद मेघवाल, आसुराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा उपस्थित रहे।