






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2024। लोकसभा चुनावों के बाद एनडीए सरकार की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में शपथ ली। मोदी 3.0 की टीम में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल को भी शामिल किया गया एवं मेघवाल ने भी 32वें नम्बर पर राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने खबर लिखे जाने तक मोदी के साथ साथ मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, जेपी नड्डा, शिवराजसिंह चौहान, निर्मला सीतारमन, एस. जयशंकर, मनोहरलाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धमेन्द्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन चौधरी(ललनसिंह), सर्बानंद सोनोवाल, विरेन्द्र कुमार, राममोहन नायडू, जुएल ओरावं, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भुपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णादेवी, किरण रिजजू, हरदीपसिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सी आर पाटिल, राव इंद्रजीतसिंह, जितेन्द्र सिंह को भी कैबीनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ दिलवाई है एवं इसके बाद के मंत्रियों की शपथ जारी है। सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो बाद में बांटे जाएगें। मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साथ साथ अर्जुनराम मेघवाल के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई है। कस्बे के पुराने बस स्टैण्ड पर श्यामसुंदर पुरोहित, अमित पारीक, रजत आसोपा, पार्षद राजकुमार माली, सुखराम पारीक, राज कुमार प्रजापत, राजकुमार सिंधी, प्रदीप जोशी, ओमप्रकाश, कन्हैयालाल प्रजापत, राहुल प्रजापत, मनीष पारीक, तरुण सिंधी, अजय पारीक, बल्लू सिंधी, नारायण माली, आदि युवाओं ने पटाके छोड़े एवं खुशियां मनाई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों, दर्शकों के लिए इस शपथग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया गया है। जिसे नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आप भी देख सकते है। https://www.facebook.com/share/v/ZJxALNgdYaTAvQyH/?mibextid=WUal2a



श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली पहुंचें ये नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां से भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, विनोद गिरी गुंसाई, दिलीप सिंह राजपुरोहित, सीपी बारूपाल, भरत सुथार, नवरत्न राजपुरोहित आदि भी दिल्ली पहुंचें है एवं कार्यक्रम में शामिल हुए है। दिलीपसिंह राजपुरोहित ने बीकानेर सांसद मेघवाल, जाेधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं भीलवाड़ा सांसद सीपी जोशी से मुलाकात कर उनका अभिनंदन भी किया एवं गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।




