






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2024। युवा व किशोर स्वयं के दिमाग की ताकत को पहचाने, वे समझे की जैसा उनका दिमाग सोचेगा वैसा ही उनके साथ घटित होने लगेगा। इसलिए दिमाग को पॉजिटिव विचारों की आदत डालें, जीवन की आधी सफलता यहीं तय हो जाएगी। ये प्रेरणा कर्नल जॉनी थॉमस ने मंगलवार को भारती निकेतन संस्थान में आयोजित कैरियर सेमिनार में दी। थॉमस ने बेहतर टाइम मैनेजमेंट की बात कही व आर्मी व सेना में शामिल होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ जैसे कस्बे में कैरियर काउंसलिंग के लिए सेमिनार के आयोजन को युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा तय करने के लिए उपयोगी बताते हुए संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वदंना से हुआ। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत व युवाओं के लिए केरियर के बारे में एक नाटिका प्रस्तुत की। सभी अतिथियों का साफा, शॉल व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया गया। प्रथम वक्ता के रूप में बोलते हुए मोटिवेशनल स्पीकर डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने युवाओं को केरियर प्लान से पहले सोच-समझ कर गुरू व मित्र का चुनाव करने की बात कही। उन्होंने अनेक प्रसंग सुनाते हुए रोचक ढंग से नेगेटिव लोगों से दूर रहने की सलाह दी। श्रीमाली ने शिक्षक व बच्चों के रिश्तों के बारे में जानकारी दी। विषय विशेषज्ञों के पैनल सीए अनुराग शर्मा ने सीए कोर्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बीटेक व एमबीए के बाद अनेक मल्टीनेशनल कंपनियों में एचआर विभाग में सेवाएं देने वाले सौरभ शर्मा ने बच्चों को निजी क्षेत्र में विभिन्न जॉब्स के बारे में जानकारी दी। स्कूल के प्रमोद यादव ने विज्ञान क्षेत्र में केरियर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए युवाओं को आत्ममूल्याकंन करने की बात कही। पूर्व छात्रा डॉ निकिता ने बच्चों को तनाव नहीं लेने की प्रेरणा देते हुए बच्चों को अपनी क्षमता के अनुरूप अध्ययन करने की बात कही। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने शांत रहने के लिए रोजाना प्रयास करने प्रेरणा देते हुए बिना तनाव लिए पढ़ाई करने का आत्मघाती कदम नहीं उठाने की बात कही। स्वामी ने कहा कि युवा सदैव स्मरण रखें की प्रकृति का नियम है कि जो जैसा करेगा उसे वैसा मिलेगा। इसलिए युवा धैर्य पूर्वक परिश्रम करें और अपनी मंजिल की आरे अग्रसर रहें। स्कूल प्रबंधन के सुभाष मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन दिया व कॉलेज प्राचार्य संजय व्यास ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन करते हुए राज सर ने स्कूल की स्थापना व विकास के संबंध में विभिन्न जानकारी दी।
सीए फाउंडेशन की क्लासेज प्रारंभ, प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के हर घर के युवा शिक्षा के साथ रोजगार से जुड़े ये स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य है ये बात संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने कही। स्वामी ने पहली बार क्षेत्र में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में सीए फांउडेशन की तैयारी के लिए क्लासेज प्रारंभ किए जाने के बारे में जानकारी दी। स्कूल में कॉमर्स संकाय के प्रधान शिक्षक कुलदीप शर्मा ने सीए फाउंडेशन के बारे मे पूरी जानकारी दी। इस दौरान भारती निकेतन केरियर इंस्टीयूट की पुस्तक का विमोचन किया गया। शर्मा ने कहा कि छात्र सही समय पर सही निर्णय लेकर जीवन पथ पर आगे बढ़ें। विभिन्न छात्रवृत्तियों की घोषणाएं की गई। इस दौरान अतिथियों ने स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। नितिनसिंह की अगुवाई में एनसीसी कैडेटस को प्रमाण पत्र दिए गए। भारती निकेतन की पूरी फैक्लटी का भी सम्मान किया गया। आगे दिए लिंक पर क्लिक कर बच्चों व अभिभावकों के लिए उपयोगी सेमिनार को पूरा जरूर देखें- https://www.facebook.com/share/v/Jqt6oSod2xjtF3hs/?mibextid=xfxF2i वहीं आगे का लिंक देखें https://fb.watch/rbCaM0ClhU/




