May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2025। भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सातवीं राजस्थान बटालियन एनसीसी के निर्देशन में आर्मी स्टाफ द्वारा दो दिवसीय थ्योरी एवं प्रैक्टिकल क्लासेस का सफल आयोजन किया गया। इन कक्षाओं में एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल मूवमेंट, अनुशासन, तथा सैनिक प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रैक्टिकल सत्र के दौरान बटालियन से आए हवलदार पप्पूराम मीणा ने ड्रिल के विभिन्न मूवमेंट्स, फॉर्मेशन और कमांड्स की बारीकियां को कैडेट्स को समझाई। वहीं थ्योरी कक्षाओं में मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, वेपन ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन सिस्टम, तथा पर्सनलिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इन कक्षाओं का संचालन सातवीं राजस्थान बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल नारायण सिंह, एडम अफसर कर्नल मनजीत सिंह मेजर के मार्गदर्शन में किया गया। संस्थान के एनसीसी एएनओ नितिन सिंह ने भी हवलदार पप्पू राम मीणा के साथ मिलकर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक समन्वित किया।
संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक, स्कूल प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी सहित समस्त स्टाफ ने सातवीं राजस्थान बटालियन का हृदय से आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि ऐसे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण से संस्थान के कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देश सेवा की भावना और प्रबल होगी वहीं उनमें आत्मविश्वास का भी संचार होगा। संस्थान प्रबंधन ने कैडेट्स को भविष्य में बेहतरीन सैनिक एवं अधिकारी बनकर संस्थान, क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम गौरवान्वित करने की शुभकामनाएं दी।