






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। फरवरी माह के अंतिम रविवार भी सुबह सुबह शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही की खबर आ रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने शनिवार देर रात को की कार्रवाई में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब से भरी एक बोलेरो गाड़ी जब्त की है ओर एक जने को गिरफ्तार किया है। शिवराण ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर गांव ऊपनी में नाकाबंदी की गई और 49 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब एक बोलेरो के साथ जब्त की गई है। गाड़ी चला रहे शराब तस्कर गांव कल्याणसर नया के निवासी मामराज पुत्र अर्जुनराम को गिरफ्तार कर लिया गया व एक आरोपी मौके से भाग कर फरार हो गया।



