May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-07-08 at 13.29.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2025। सीएम के सामने ट्रोमा सेंटर के निर्माण में देरी होने सहित अन्य कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने संभावित विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस कार्रवाई सुबह 4 बजे शुरू हुई एवं अभी तक 11 जनों को पकड़ने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने एसएफआई के मुकेश सिद्ध, प्रहलाद भामूं, बीरबल पूनियां, सुभाष जावा, जगदीश रेगर को उनके घर से ही पकड़ लिया वहीं दूसरी और गांव गुंसाईसर बड़ा में भी 6 युवकों को पुलिस द्वारा विरोध की आंशकों को देखते हुए पकड़ा गया है। इन युवकों को कालू थाने ले जाया गया है। वहीं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने इन युवकों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लाईव आकर हर स्थिति में विरोध होने की चेतावनी दी एवं उसके बाद से ही महिया एवं उनके ड्राईवर का फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह भी विरोध में शामिल हो सकते है। सीएम से मिलने की घोषणा कर चुके आरएलपी नेता विवेक माचरा भी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है। माचरा ने भी लाईव आकर हर स्थिति में विरोध करने की घोषणा की है। वहीं युवाओं की धरपकड़ पर विपक्ष ने कड़ा आक्रोश जताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने गांव गुंसाईसर बड़ा के 6 युवकों को पकड़ने पर कड़ा रोष जताया है। बाना ने इसे लोकतंत्र की हत्या करना कहा है। बाना ने कहा कि सीएम के आने का माहौल जान बुझकर प्रशासन ने ऐसा बना दिया कि जैसे कोई जनप्रतिनिधि का नहीं तानाशाह का दौरा है। यह संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के हनन के साथ लोकतंत्र की हत्या है।