






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। सर्दी अपने पूरे परवान पर है और फसलों को पाले का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को तो शाम ढलते ही सड़को ने गहरी धुंध की चादर ओढ़ ली है। इससे दृष्टि सीमा शून्य हो गई है व वाहन चालकों को खासी दिक्कतें हो रही है। क्षेत्र के सड़को पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे है। ऐसे में क्षेत्र में गांव हेमासर के पास नेशनल हाइवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्रॉली में चारा लदा हुआ था व गहरे कोहरे के कारण सामने आई गाय को पहले नही देख पाया। अचानक गाय सामने आने पर ब्रेक लगाए तो ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रेक्टर चालक गांव सूडसर निवासी भवानी प्रकाश को हल्की चोटें आई। सूचना पर तुंरन्त टोल प्लाजा की रिस्पांस टीम पहुंची व ट्रेक्टर ट्रॉली को साइड में करते हुए रास्ता सुचारू करवाया।




