






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2020। त्योहारों की सीजन में नए सामान से भरी दुकान में आग लग गई और कपड़े जल कर राख होने से व्यापारी का खासा नुकसान हो गया है। गांव बिग्गा के व्यापारी राजू पुरी पुत्र छगन पुरी गुसांई ने पुलिस थाने श्रीडूंगरगढ़ में रपट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह आज सुबह 10.15 बजे वह दुकान खुली छोड़ कर घर के अंदर भोजन करने गया तो पीछे से मेरी दुकान जिसमें कपड़े व मनिहारी का सामान से भरी थी। दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बाहर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दी जिससे वह बाहर आया और ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में किया गया। आग से दुकान में करीब डेढ़ लाख के कपड़ों का माल जल कर खाक हो गया।





