May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक वर्ष से कार्यरत एएसआई भंवरलाल की आक्समिक मृत्यु के पश्चात रविवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना स्टॉफ गमगीन रहा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कहा कि एएसआई भंवरलाल पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाई। शिवराण मय स्टॉफ व सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार भी श्रद्धांजलि देने एएसआई भंवरलाल के गांव उदयरामसर पहुंचे और राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई दी। बता देवें कि पांच माह बाद जुलाई में ही उनकी सेवानिवृति होनी थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरपीएस सुनील कुमार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने दी एएसआई भंवरलाल को श्रद्धांजलि।