May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मई 2022। एएसआई ईश्वरसिंह ने गांव मोमासर से दो आरापियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। ईश्वरसिंह ने बताया कि अशोक पुत्र अमरचंद जाट व हजारीराम पुत्र केसराराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। गत 20 मार्च 2022 को थाने में दर्ज मुकदमे की कार्रवाई में दोनों को पकड़ा गया है।

ये था मामला।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 17 मार्च 2022 को घिन्दड़ देखकर घर लौट रहे मोमासर निवासी कन्हैयालाल बावरी का रास्ता रोक कर मारपीट कर आरोपियो ने पार्थी को घायल कर दिया व उसकी पत्नी की लज्जा भंग की। इस मामले ने पार्थी ने मोमासर गांव के हजारीराम जाट, गोपीराम जाट, देवीलाल सुथार, लक्ष्मण पूनियां, रोहित शर्मा, अशोक जाट सहित 2-3 अन्य के खिलाफ शराब पीकर रास्ता रोकने, जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट कर घायल करने, पत्नी की लज्जा भंग करने का आरोप लगाया था।