May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2021। खेताें की बुवाई शुरू हाेने के साथ ही खेत पड़ौसियों के झगड़े बढ़ रहे है एवं हर दिन पडाैसियाें के झगडने की खबरें निकल कर आ रही है। मंगलवार काे श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव कल्याणासर पुराना निवासी युवक गणपतराम जाट ने अपने खेत पडाैसियाें पर मारपीट करने का आराेप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। गणपतराम ने पुलिस काे बताया कि वह साेमवार काे अपने खेत की बुवाई करने के लिए ट्रेक्टर से हेरा निकाल रहा था। रात्रि करीब नाै बजे आराेपी कालूराम, भगवानाराम, पूजादेवी, भागीरथ की पत्नी एवं भागीरथ जाट ने घात लगाकर उसके ट्रेक्टर को रूकवाया एवं उसके साथ लाठियाें से मारपीट करनी शुरू कर दी। अाराेपियाें ने उसे ट्रेक्टर से नीचे गिरा दिया एवं गंडासी, जेई, लाठियाें आदि हथियाराें से उसके साथ मारपीट की। गणपतराम ने बचाने के लिए शाेर मचाया ताे उसके छाेटे भाई गणेश एवं भाभी सुमनदेवी वहां छुडवाने के लिए आए। इस पर अाराेपियाें ने उनके साथ भी मारपीट की एवं सुमनदेवी के कपड़े फाड़ दिए, उसके साेने के गहने छीन लिए। बाद में गणपतराम का भाई राधाकिशन माैके पर आया ताे आराेपी अपने खेत में भाग छुटे। मारपीट के शिकार तीनाें जनाें काे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाया गया एवं यहां से जांचाें के लिए बीकानेर रैफर कर दिया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गणपतराम की परिवाद पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह काे सुपुर्द की गई है।