






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2021। भाजपा ने श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है जिसमें दोनों स्थानों पर शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने अध्यक्षता की व दोनों मंडलों पर एक एक सत्र लिया। सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से एक जुट होने व मजबूती से आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की सत्ता पर भाजपा के काबिज होने की बात कही। सारस्वत ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और कार्यकर्ता मजबूत हो तो पार्टी आगे बढती है। दोनों जगहों पर कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता व पंडित दीनदयाल के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पण के बाद किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं को बताई पार्टी की रीति नीति
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित शिवधोरा पर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह नजर आ रहा था और भारत माता के जयकारे लगाए जा रहें थे। मौका था भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का जिसमें आज प्रथम दिन जिला संयोजक भंवरलाल जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल के अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया ने शिविर की व्यवस्थाऐं देखी। अड़ाविलया ने कहा कि शिविर का उत्साह देख कर लगता है कि बीजेपी और उसकी रणनीति को आने वाले समय में कोई पार्टी या दल पछाड़ नहीं सकता। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुमताज अली भाटी और ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री, शिविर सहसंयोजक मदनदास स्वामी, चेयरमैन मानमल शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिये गए विषयो पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिविर में सोशल मीडिया का सत्र सुरेन्द्र चुरा ने लिया और महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी ने कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया। कार्यक्रम का संचालन भवानीप्रकाश तावणियां ने किया।
मोमासर मंडल में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आव्हान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मण्डल का प्रशिक्षण शिविर मोमासर के प्रजापति भवन में संपन्न हुआ व अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाऐं की। शिविर में बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, भाजपा जिला मंत्री कौशल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान किया। यहां पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, सुभाष कमलिया, लक्ष्मीनारायण सेवग, भंवरलाल गोदारा ने भी विचार व्यक्त किए। शिविर के जिला संयोजक भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। यहां शिविर का संयोजन विक्रमसिंह सत्तासर ने किया। बता देवें भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है जिसका समापन गुरूवार शाम 5 बजे होगा।





