






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2025। अंचल भर में शनिवार को बादलों की खूब आवाजाही रही। कई गांवो में बादल जमकर बरसे तो कई गांवो में तरसाया। बरसात का इंतजार कर रहें लोग बरसात नहीं होने से मायूस हुए वहीं बरसात के बादलों के बरसने से ग्रामीणों के मन खिल गए। अचंल में गांव समंदसर व आस पास के इलाकों में अच्छी बरसात हुई। समंदसर की गुवाड़ में पानी भर गया और ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी करवाने की मांग भी की है। वहीं बिग्गा व धीरदेसर चोटियान में भी अच्छी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही रहीं पर बूंदाबांदी से ही नागरिकों को संतोष करना पड़ा। दिनभर घनी उमस के माहौल ने लोगों को परेशान किया। विदित रहें मौसम विभाग ने शनिवार से ही बारिश की गतिविधियां शुरू होने की बात कही। परंतु पश्चिमी राजस्थान में हल्की बरसात की ही संभावना जताई है।







