May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-13 at 20.12.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2025। गर्मी का दौर बिजली विभाग द्वारा समस्याओं की सुनवाई नहीं करना श्रीडूंगरगढ़ अंचल में एक आम समस्या बन गया है। इससे किसान व ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो गए है। क्षेत्र के गांव बिंझासर, आड़सर के करीब 10 गांव, रीड़ी, जोधासर, अभयसिंहपुरा, बाना व गांव रीड़ी में लोग बिजली समस्याओं से परेशान है। आप भी पढें पूरी खबर:-

तीन दिन से तीन खंभे टूटे पडें है, किसान परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंझासर फर्स्ट जीएसएस के मणकरासर फीडर के तीन दिन से तीन खंभे गिरे पड़े है। इस लाइन में करीब 50 किसान है। तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी के चेखे से भगवानाराम गोपालाराम नैण के खेत में जर्जरावस्था में खंभे गिर गए। किसानों ने बताया कि बुवाई का समय है और विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहें है। किसान लगातार विभागीय अधिकारी से लाइन दुरस्त करने की मांग कर रहें है। जेईएन अमित ओझा ने बताया कि 11 मई की रात आए तेज अंधड़ से क्षेत्र में मणकरासर, जोधासर, रीड़ी, अभयसिंह पुरा, बाना में पोल गिरे थे। विभाग द्वारा एक के बाद एक कार्य को दुरस्त करवाया जा रहा है। यदि कल बुधवार को मशीन की उपलब्धता के साथ मणकरासर फीडर का कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा।

आड़सर पुरोहितान के 10 गांव बिना बिजली परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 11 मई की रात को तेज अंधड़ से आड़सर की 33 केवी लाइन फाल्ट हो गई। जिससे आड़सर पुरोहितान, मोमासर सहित करीब 10 गांव बिना बिजली के परेशान हुए है। किसानों ने बताया कि गांव में ब्लैक आउट की तरह बिजली कटौती हो रही है जिससे गर्मी के मौसम में बुजुर्ग व बच्चे परेशानी का सामना कर रहें है। विभाग के जेईएन सुशील छींपा ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक इस लाइन का फाल्ट निकाल दिया गया। यहां शीघ्र ही बिजली सुचारू हो सकेगी व किसानों की बकाया बिजली को दो-दो घंटे देकर आपूर्ति को पूरा किया जाएगा।

अघोषित बिजली कटौती से बिग्गा के ग्रामीण परेशान, लगाएं विभाग पर आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में ग्रामीण गत दिनों से हो रही कटौती से नाराज है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन में हो रही कटौती से तपती लू में ग्रामीण परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने इस अघोषित कटौती के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि जब भी विभागीय कार्मिकों से संपर्क करते है तो वे एलडी होने की बात कह रहें है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सप्लाई सुचारू नहीं की गई तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। वहीं विभागीय अधिकारी सुशील छींपा ने बताया कि करीब एक माह पूर्व कितासर जीएसएस का एक पावर ट्रांसफार्मर जल गया था। वह अभी तक जीएसएस पर पहुंच नहीं पाया है। गर्मी में बिजली की डिमांड अधिक है। ग्रामीणों को दो घंटे कटौती के बाद चार घंटे बिजली दी जा रही है। इस ट्रांसफार्मर को मंगवाने के लिए लगातार विभाग प्रयासरत है। परंतु इसे आने में अभी पांच से सात दिन लगने की संभावना है। इस पावर ट्रांसफार्मर के आने पर ही उस क्षेत्र की बिजली कटौती की समस्या का समाधान हो सकेगा।

रीड़ी में गांव के आम रास्ते पर पड़ें है बिजली पोल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में बलिहारा मोहल्ले में गत दो दिन से बिजली के तीन पोल गिरे पड़े है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि आम रास्ते में पडें पोल किसी हादसे को न्यौता दे रहें है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि समस्या के शीघ्र निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में गिरे है पोल, ग्रामीणों ने शीघ्र दुरस्त करने की मांग की।