May 21, 2026
news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2022। लाठियों से पीटते हुए हाथ तोड़ कर जान से मारने की धमकी देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास रामसरा निवासी 65 वर्षीय मघाराम पुत्र लाधुराम जाट ने इसी गांव के मुन्नीराम जाट व भगवानाराम जाट के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने मेरे खेत में रेवड़ डाल दिया जिसका ओलमा देने पर रंजीश रखने लगे। 19 जुलाई की शाम वह खेत से घर लौट रहा था तो आरोपियों ने जोहड़ पायतन के पास लाठियों से मारपीट की। जिससे उसका हाथ टूट गया व अनेक चोटें आई। आरोपी मुन्नीराम ने जेब से 750 रूपए व आधार कार्ड छीन लिए। रोला सुनकर सहीराम मौके पर पहुंचा व बीच बचाव कर उसे छुड़वाया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।