May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2025। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे बॉम्बे कॉलोनी में एक महिला के किराए के मकान में दो जनों ने आपस में एक दूसरे के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें एक घायल 41 वर्षीय छोटूराम पुत्र भगवानाराम भार्गव निवासी बिग्गाबास ने दूसरे घायल कालूबास निवासी राजू तिवाड़ी पुत्र नंदलाल ब्राह्मण व विमला पत्नी पूनमचंद रेगर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ बीयर की बोतल से मारपीट करते हुए धमकी दी। मारपीट में उसे चोटें लगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।