






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुन 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव मोमासर में शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने गांव की आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे आठ वर्षीय बच्ची, पांच वर्षीय अपनी छोटी बहिन के साथ बाजार गई थी एवं काफी देर तक घर नहीं आई तो परेशान पिता उन्हे ढूंढने निकला। घर के बाहर ही उसकी 5 वर्षीय छोटी बेटी रोती हुई मिली एवं उसने बताया कि उसकी बहिन को एक आदमी जबरदस्ती मुँह भींचकर उसे उठा कर खेतों की और ले गया है। इस पर लड़की के पिता ने लडकी द्वारा बताई गई दिशा में ढूंढना शुरू किया एवं उस साईड गए एक व्यक्ति के पैरों के निशान का पीछा किया। तो गांव से करीब दो किलोमिटर दूर ज्ञानाराम जाट के खेत में उसकी पुत्री के चिल्लाने की आवाजें आई। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपी युवक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। पिता ने उसे छुडवाया तो आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए जाने से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया एवं मामले की जांच सीओ धर्माराम गिला कर रहे है।



