






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज बाजार में चिंता व दहशत का माहौल है और इसकी वजह है देर रात शहर के बीच में सनसनीखेज वारदात हुई है। क्षेत्र में क्राइम के कदम लगातार बढ़ रहें है और बंदुक की नोक पर लूट का प्रयास हुआ है। जैसे जैसे खबर फैल रही है नागरिकों में चिंता बढ़ रही है। लूट के शिकार कस्बे के जाने माने नर्सिंग कर्मी धनराज पारीक हुए है। पांडिया ने टाइम्स को पूरी वारदात की आपबीती बताते हुए कहा कि मैं शनिवार रात करीब 11 बजे आड़सर बास में एक कैंसर पीड़ित मरीज को इंजेक्शन लगा कर लौट रहें थे। तभी गौरव पथ पर चिड़पड़नाथ बगीची के पास दो युवकों ने बीच रास्ते उन्हें रोक लिया। युवकों के हाथ में बदुंक थी व लहराते हुए उन्होंने पारीक को धमकाया कि जो भी माल है वो निकाल। जब पारीक ने कहा कि मेरे पास कोई माल नहीं है तो युवकों ने उनसे मारपीट की और मोटरसाइकिल की चाबी लेकर भाग छुटे। पारीक कुछ समझ पाते इससे पहले युवकों ने उन्हें चोटिल कर दिया। वे थाने पहुंचे है व थानाधिकारी को लिखित में अपनी परिवाद दे दी है। पारीक बुरी तरह से भयभीत हो गए व पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे लूटेरों का शिकार हुए है। लूट का प्रयास करने वाले दोनों लुटेरों की उम्र पांडिया के अनुसार 35 से 40 के बीच की थी। दोनों युवकों में एक ने काले रंग की कम्बल ओढ़ रखी थी और एक ने सफेद रंग की कम्बल ओढ़ रखी है। कस्बे में पुलिस की रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की चर्चा भी बाजार में चल पड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और तुरंत जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी कर रहें है। उन्होंने कहा कि घटना के मेन पॉइंट के आस पास कैमरे नहीं है परन्तु सड़क पर अन्य स्थानों पर कैमरों की तलाश की जाएगी व मामले की पूरी जांच होगी।



