






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2026। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित आसपास की तहसीलों, जिलों से बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे ओर मौका होगा पश्चिमी राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल भारती निकेतन स्कूल द्वारा आयोजित किये जा रहे मेगा ओलंपियाड परीक्षा का। भारती निकेतन एज्यु हब के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस ओलंपियाड के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी, टैबलेट, साइकिल, मैडल, सर्टिफिकेट आदि पुरुस्कार दिए जाएंगे एवं भारती निकेतन के किसी भी विंग में प्रवेश लेने पर 90% रुपये तक कि स्कॉलरशिप दी जाएगी। स्कूलिंग के साथ साथ प्रतिभावान बच्चों को नीट, आईआईटी, एनडीए, जेट, सीए, सीपीटी व अन्य कॉम्पिटिशन फाउंडेशन बेच में प्रवेश लेने पर भी 90% तक कि स्कॉलरशिप मिल सकती है। 1 मार्च 2026 रविवार को सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों, अभिभावकों ने अभी तक अपना पंजीयन नही करवाया है वे रविवार सुबह भारती निकेतन पहुंच कर मौके पर ही अपना पंजीयन करवा सकते है। परीक्षा में पहुंचने के लिए सुबह 9.30 से 10.30 तक कस्बे के घुमचक्कर पर बसों की व्यवस्था भी की गई है। इस मेगा ओलंपियाड में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे एवं सभी का सिलेबस कक्षा कर अनुसार ही रहेगा। पूर्व ने पंजीकृत विद्यार्थी अपना रोल नम्बर www.bhartiniketan.com पर या 6378397304, 7014444381, 8854917965, 8696626052 पर सम्पर्क कर सकते है।



