






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवम्बर 2023। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे क्रिकेट विश्वकप का खुमार श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में भी चढ़ा हुआ है। यहां गौरव पथ, गोपालदास चौक पर खेलप्रेमी सिराजुद्दीन पंवार के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा बड़ी स्क्रीन और स्पीकर लगा वर्ल्डकप मैच का सार्वजनिक प्रसारण किया जा रहा है। वर्ल्डकम शुरू हो गया है एंव टॉस आस्ट्रेलिया ने जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। मैच से पहले जैसे ही राष्ट्रगान गाया गया तो बाजार में मैच देखने खड़े नागरिक सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए। मैच के दूसरे ओवर में जैसे ही रोहित शर्मा में 2 चौके लगातार लगाए वैसे ही बाजार में जम कर हूटिंग हुई है। मैच देख रहें आते जाते युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी पाठकों को भी सामूहिक मैच देखने के लिए आमंत्रित करता है। मैच देर शाम तक चलेगा और भारत की विजय पर उत्सव मनाया जाएगा।





