May 21, 2026
WhatsApp Image 2020-06-11 at 20.44.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुन 2020। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब से भरी हुई एक पिकअप गाडी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि बुधवार रात्रि को ड्यूटी ऑफिसर एएसआई बीरबलसिंह कस्बे में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान मुखबीर द्वारा गांव बिग्गा से ठुकरियासर जाने वाले कच्चे रास्ते पर शराब का परिवहन होने की सूचना मिली। इस पर गांव ठुकरियासर से बिग्गा जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान गुरूवार सुबह 4.40 बजे बिग्गा की और से एक पिकअप आती हुई दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया पिकअप में सवार चार जने गाड़ी से कूद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। पुलिस ने पिकअप में तलाशी ली तो उसमें 52 कार्टुनों में 1056 पव्वे अवैध देशी शराब मिली। भागने वाले आरोपियों में से एक ही पहचान ठुकरियासर निवासी भंवरलाल बावरी के रूप में की गई है एवं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा स्वंय जांच कर रहे है।