May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। समाज सेवा, प्रतिभा प्रोत्साहन व सामाजिक जागरूकता के लिए दिया जाने वाला यूथ वर्ल्ड एक्सिलेंसी अवॉर्ड-2023 श्रीडूंगरगढ़ के गांव भोजास के निवासी व कोलकात्ता प्रवासी गोरधनसिंह राजपुरोहित को दिया जाएगा। पुरस्कार दिल्ली के लाजपत भवन में 15 अप्रेल को आयोजित भव्य समारोह में यूथ वर्ल्ड सोशल मंच के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र गोयल व एमपी सिंह सहित अनेक अतिथियों की उपस्थिति में दिया जाएगा। मंच के नेशनल चेयरमैन डॉ. भैरूसिंह सरवड़ी व निदेशक माया सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए राजपुरोहित को 2023 का ये अवार्ड दिया जाएगा। बता देवें उद्योगपति राजपुरोहित ने अपने पैतृक गांव में भी सामाजिक आयोजनों हेतु ग्रामीणों की सुविधा के लिए भवन का निर्माण करवाकर लोकार्पण किया था। वे गौसेवा सहित अनेक सामाजिक सेवा के प्रकल्पों में सहायता व योगदान देते है। समारोह में देशभर से अलग अलग क्षेत्रों में कार्यरत 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।