May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह सरदारशहर रोड पर दुर्घटना में घायल बालक जीवन की जंग हार गया। हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि हरियाणा नम्बर के टैंकर ने अपने परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रहे बालक को टक्कर मार दी थी। आडसर बास निवासी 13 वर्षीय शाहीद पुत्र रफीक के पैरों में गम्भीर चोटे आई थी और श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में बालक की मौत हो गई तथा इस संबध में मृतक के मौसी के बेटे भाई तौफीक ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बालक का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।