May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव धीरदेसर चोटियान में शुक्रवार रात्रि को हुए झगड़े में घायलों ने चार भाईयों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि धीरदेसर चोटियान निवासी किशनलाल जाट ने थाने में हाजिर होकर रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह व उसका भाई कानाराम शुक्रवार रात्रि को गांव में एक भोज के कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में आरोपी बलवीर, ओमप्रकाश, किशनलाल, शंकरलाल ने कुल्हाड़ी, सरिया व लाठियों से उन पर हमला कर दिया। हमले में किशनलाल के सर व हाथ में चोटें आई है एवं कानाराम के हाथ की अंगुली कट गई। शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया व श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। जहां से कानाराम को गंभीर चोट आने के कारण बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ईश्वरसिंह को सुपुर्द कर दी है। विदित रहे कि इस घटना में आरोपियों में से किशनलाल एवं बाबूलाल को शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।