






भाजपा कार्यालय में याद किया बाबा साहेब को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में उन्हें याद कर श्रद्धाजंलि दी गई। सारस्वत ने संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष को आज भी प्रेरणीय बताया। यहां कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, ओबीसी जिला महामंत्री पवन स्वामी, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक रेंवत सेन, महामंत्री महेश राजोतिया, बजरंगलाल सारस्वत, मेघराज तावानिया, हुकमाराम, नंदलाल नाई, राजेंद्र, भागीरथ, मांगीलाल स्वामी, ओमप्रकाश सुथार, दिनेश सारस्वत, बाबूलाल जाजड़ा, रामनिवास महिया, कोडाराम, नाथू सिंह, श्रीगोपाल, भागीरथ, पप्पूराम, कुशाल सिंह, महेश सारस्वत शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यालय में मनाई बाबा साहेब की जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनका स्मरण किया। सभा में कमलकिशोर नाई, ओमप्रकाश गुरावा, मनोज पारख, पार्षद हीरालाल जाट, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, प्रहलाद सुनार, मनोज सुथार, दीपक गौतम, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, राजेश मंडा, दीनदयाल जाखड़, रमेश बासनीवाल, नंदू प्रजापत, सोहन जाखड़ रीडी, हरि बासनीवाल, मुकेश प्रजापत, कालूराम वाल्मीकि, रामलाल बागड़ी, संदीप मलघट, नंदू मलघट, लकी मलघट, विजयराज सेवग, मुन्नीराम दूसाद सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

जेपीएस में बाबा साहेब को यादकर दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित की गई। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व को विराट बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि देश व सामाजिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए हम सब उनके ऋणी है। कार्यक्रम में स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने संविधान के बारे में जानकारी देते हुए छुआछूत के अभिशाप से मुक्त होने की बात कही। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

मोमासर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में स्थित अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की 134वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब की भूमिका को अतुलनीय बताया। समारोह में बाबा साहेब सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज वाल्मीकि व पूर्व प्रधान मगाराम मेघवाल ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक सद्भाव, समानता, सामाजिक न्याय के विचार आज भी प्रासंगिक बताए। ग्राम विकास अधिकारी भींवाराम ने संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बाबूलाल गर्ग, जूनियर अकाउंटेट रामकुमार, राजूराम चाहिल, मास्टर हरिकिशन, हुलासाराम, भागूराम, श्रीचंद, उमेश, डॉ. हीरालाल, ओमप्रकाश, मनीराम, पूनाराम, जीवणराम, फेफाराम, पूराराम, भागूराम, अमित, बीरबल, राजू, सुभाष, अनूप, रणजीत गोदारा, हीरालाल, सांवरमल, बजरंग, मनोज वाल्मिकी, सुशील सहित बाबा साहेब के अनेक अनुयायी शामिल हुए।





