May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। अन्नंत चतुदर्शी पर आड़सर बास के भैरव मंदिर में भव्य भैरव महोत्सव होगा। यहां 6 सितंबर अंन्नत चतुदर्शी के दिन सुबह 10.30 बजे भैरव मंदिर में बाबा की महाआरती का आयोजन होगा। आरती के बाद बाबा को सवा क्विंटल के रोटे का महाभोग लगाया जाएगा। पुजारी छगनलाल ने बताया कि इसी दिन सुबह 9 बजे मंदिर से बाबा की ज्योत नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। ये श्रीडूंगरगढ़ के चारों मोहल्लों के मुख्य मार्गों से होकर करीब 11 बजे पुन: मंदिर पहुंच जाएगी। शाम 4 बजे इसी ज्योत के साथ विशाल पैदल यात्री संघ तोलियासर धाम के लिए रवाना होगा। बाबा के श्रद्धालु संघ में शामिल होंगे व नाचते गाते बाबा के दरबार पहुंचकर धोक लगाएंगे। महोत्सव के आयोजन की तैयारियां मंदिर प्रांगण में प्रारंभ कर दी गई है। रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर को सजा दिया गया है। वहीं 6 सितंबर को मंदिर प्रांगण को विशेष फुलों से सजाया जाएगा।