






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2025। सोमवार को बाबा की बीज का उत्सव बाबा के मंदिरों व घरों में मनाया जा रहा है। बिग्गाबास वार्ड 23 के बाबा रामदेव मंदिर को फुलों व गुब्बारों से सजाया गया है। यहां श्रद्धालु दिन भर से प्रसाद तैयार करने में जुटे है। शाम को विशेष ज्योत आरती के बाद बाबा को 101 किलो का चूरमा भोग लगाया जाएगा। उसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। वहीं बाबा के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है और श्रद्धालु बाबा को धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांग रहें है। घरों में भी बाबा को नारीयल व पताशों का भोग लगाकर धोक लगाई गई है। वहीं रामदेव बाबा के प्राय: सभी मंदिरों में शाम को आयोजन होंगे।







