






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2022। भादवा माह में जन्माष्टमी के जाते ही लोकदेवता बाबा रामदेवजी की भक्ति का माहौल चारों ओर चानेब लगा है। आज सिंधी कॉलोनी में स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में रामदेव बाबा का भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। 8.30 बजे जागरण प्रारंभ होगा तथा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में भाग लेंगे। बाबा की भक्ति करते रविवार को गांव रिड़ी से मस्त मंडल संघ के युवा रूणिचा धाम के लिए जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। रविवार को धूमधाम से रवाना हुए संघ अध्यक्ष जयकिशन तावणियां, संयोजक मनोज जाखड़, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर, सचिव पवन तावणियां संघ व्यवस्था देख रहें है। संघ में पैदल यात्री ओमप्रकाश तावणियां, गोपाल जाखड़, सत्यनारायण तावणियां, सावर जाखड़ शिवरतन तावणियां सहित अनेक युवा रवाना हुए है। ग्रामीणों ने पैदल यात्री संघ के युवाओं को बधाईयां दी।।




