May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-09 at 7.40.14 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। पूनरासर हनुमानजी का श्रीडूंगरगढ़ में कोस धोरा मंदिर प्रांगण में शनिवार को दिनभर धार्मिक आयोजन चले। मंदिर की सजावट कर बाबा का फूलों श्रृंगार किया गया। पंडित कैलाश सारस्वत ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा का अभिषेक करवाया। बेसहारा गौवंश को चारा खिलाया गया व भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भजन कलाकार महेश शास्त्री, ओमप्रकाश राणा ने सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां दी। उपस्थित श्रद्धालु खूब झूमे और श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाते हुए भजनों से बाबा को मनाया। इस दौरान माणकचंद बोहरा, राजकुमार पांडिया, विजयराज नाई, सीताराम सिंवर, फतेहचंद पारीक ,  राजकुमार पांडिया, विजयराज नाई, नारायणदास स्वामी, महेश पुरोहित उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक लगे जयकारे, कलाकारों ने प्रस्तुत किए भजन।