






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2024। भादरा के पूर्व विधायक व किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान पूनियां 18 अक्टूबर, शुक्रवार को क्षेत्र के गांव लिखमादेसर आएंगे। पूनियां दिवंगत शंकरलाल ज्याणी की दूसरी पुण्यतिथि पर राउमावि में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया भी उनके साथ रहेंगे। दोनों नेता यहां आयोजित किसान हित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे लिखमादेसर सहित उपखंड क्षेत्र के जागरूक किसानों से कार्यक्रम में भाग लेने आह्वान किया है। रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा जिसमें उत्साही युवा रक्तदान करेंगे।




