May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2022। क्षेत्र के गांवो तक कोरोना पहुंच गया है और बुधवार को 37 संक्रमित सामने आए है। अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक्टिव केसों की संख्या 73 हो गई है और विशेषज्ञ वैक्सीन ही इलाज बता रहे है। चिकित्सा विभाग लगातार टीकाकरण पर जोर दे रहा है। आज क्षेत्र में 29 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, ठुकरियासर में 18+ को कोविशील्ड व कोवैक्सिन के साथ 15+ को कोवैक्सिन व बूस्टर डोज भी लगेंगे, यूपीएचसी, गांव मोमासर, बाना, बरजांगसर, शेरुणा, राजपुरा में 18+ व 15+ सहित बूस्टर के डोज लगाए जायेगें। इसके अतिरिक्त गांव आडसर, उदरासर, बिग्गा, केऊ, सोनियासर मिठिया, सोनियासर गोदारन, देराजसर, पुंदलसर, लखासर, दुसारणा पंडरिकजी, दुसारणा पिपासरिया, बेनिसर, पूनरासर, मणकरासर, लोढेरा में 18+ व बूस्टर टीके लगाए जाएंगे। गांव सोनियासर शिवदानसिंह, कल्याणसर नया, जाखासर पुराना, नारसिसर में 15+ को टीके लगाए जाएंगे। आज पूरे क्षेत्र में 2240 प्रथम डोज, 3090 द्वितीय डोज, 1090 बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य है।
बैंक पहुंची एसडीएम, लापरवाह कर्मचारियों को फटकारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में 73 एक्टिव केस के साथ ही प्रशासन ने मोर्चा संभाला है और लापरवाह लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए है। बुधवार को पैदल मार्च के दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी व सीओ दिनेश कुमार एसबीआई बैंक पहुंचे व चौधरी ने बेपरवाह कर्मचारियों को फटकारा। बता देवें एसबीआई के 5 से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित आने के बाद बुधवार की लिस्ट में उनके परिजनों के पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है इसके बावजूद बैंकों में लापरवाही बरती जा रही है। प्रशासन ने बाजार में जगह-जगह नागरिकों को मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने के निर्देश दिए है। श्रीडूंगरगढ़ में अभी सख्ती ओर बढ़ सकती है ऐसे में जरूरी है कि नागरिक भी संक्रमण को रोकने के लिए जिम्मेवार बने व गाइडलाइन की पालना करें।

श्रीडूंगरगढ़ के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहे आपके काम की स्थानीय, प्रादेशिक, राष्ट्रीय खबरों से।