May 21, 2026
00000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2025। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खास खबर भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी से आई है। एकेडमी में कल 17 दिसंबर 2025 से प्री-बीएसटीसी 2026, सीईटी, एसएससी-जीडी के नए बैच शुरू किए जा रहें है। संस्थान के डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि अनेक युवाओं का नए बैच शुरू करने के लिए आग्रह था उसी को ध्यान में रखते हुए एकेडमी का ये 12वाँ पूर्णतया नया बैच शुरू किया जा रहा है। कल सुबह 10 बजे से नए बैच की पहली कक्षा होगी। इस बैच के लिए पंजीकरण प्रारंभ कर दिया है। जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी 8104531404 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्री बीएसटीसी की परीक्षा इस वर्ष समय से पहले हो रही है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। डायरेक्टर ने बताया कि कम उम्र में ही सरकारी टीचर (लेवल-1) बनने के लिए बीएसटीसी की डिग्री जरूरी है। गत वर्ष एकेडमी में प्री बीएसटीसी बैच के कुल 11 विद्यार्थियों को बीएसटीसी कॉलेज मिले थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अभ्यर्थियों को अब तैयारी के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भारती कोचिंग एंड डिफें स एकेडमी में न्यूनतम फीस द्वारा विभिन्न प्रकार की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी विषय विशेषज्ञों के साथ करवाई जा रही है। यहां टेस्ट सीरीज चलाकर तैयारी को पुख्ता करने का क्रम भी निरंतर जारी रहता है। एकेडमी में एसी युक्त लाइब्रेरी व अभ्यर्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा भी दी जा रही है।