May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2025। भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी में 25 मार्च 2025 मंगलवार से बीएसटीसी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दूसरा और नया बैच प्रारंभ किया जाएगा। बैच एक एज्युकेशन व कैरियर विषय पर सेमिनार के साथ प्रारंभ होगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 53 हजार से अधिक पदों पर बड़ी भर्ती आई है जिसमें आवेदन 21 मार्च से प्रारंभ हो गए है। वहीं 19 अप्रेल तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिलेब्स के अनुसार पूर्ण तैयारी करवाए जाने के साथ परीक्षा अनुरूप टेस्ट भी लिए जाएंगे। निदेशक ने बताया कि एकेडमी द्वारा पूर्व से ही बीएसटीसी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, देहली पुलिस, रेलवे के बैच निरंतर चल रहे हैं। एसएससी जीडी, आर्मी, एचसीएम के लिए फिजिकल बैच भी सुबह 5.30 बजे शुरू हो जाते है। इसी के साथ श्रीडूंगरगढ़ शहरी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा व लाइब्रेरी सुविधा भी दी जा रही है। एकेडमी में शिक्षा के माहौल से भरपूर हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8104531404 पर संपर्क कर सकते हैं।
53 हजार से अधिक पद, आवेदन हुए प्रारंभ, भारती है बेहतर विकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के निदेशक ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 53 हजार से अधिक पद निकले है। इस सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए ये बेहतर विकल्प है। फौजी ने बताया कि आवेदन के लिए उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। वहीं आयुसीमा में सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को जो राजस्थान के स्थायी निवासी हैं, उन्हें 5 वर्ष की छूट मिलेगी। इन्ही वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भर्ती परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या 120 होगी। जिनके कुल अंक 200 होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। जिसमें 1/3 की निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, भूगोल, राजस्थान का इतिहास (कला एंव संस्कृति), भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, प्रमुख सामयिक घटनाएं, कंप्यूटर, गणित आदि से सवाल आएंगे। जिनकी टॉपिक वाइज पूरी तरह से सेलेब्स कवर करवाने के साथ साथ टेस्ट सीरीज के आयोजन से प्रतियोगी की पूर्ण तैयारी करवाई जा रही है।