May 21, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2023। कम्पनी के पुराने कार्मिक पर चोरी का संदेह जताकर कम्पनी के अधिकारी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। योगेंद्र सिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह केईके इंजीनियरिंग सर्विस में स्टेट ऑफिसर है। यह कम्पनी रिलायंस जिओ के लिए काम करती है। प्रवीण सिंह निर्वाण पुत्र  रघुवीर सिंह राजपूत निवासी जुराथरा सीकर इसमें कार्य करता था। इस आरोपी ने 18 जनवरी की रात रेलवे स्टेशन के पास लगे टॉवर में से डीजी बैटरी तथा 15 जनवरी को कालूरोड गौशाला के पास लगे टॉवर से 3 ओसीडी बैटरी चोरी की है। योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी यह चोरी करते हुए पकड़ा गया और इससे समझाईश कर कम्पनी से निकाल दिया था। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।