May 20, 2026
IMG-20240327-WA0126

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। एक विवाहिता के साथ उसके पति ने खेत में पाईप फव्वारे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी श्रवणराम बावरी की पुत्री चंदा ने बेजासर, सरदारशहर निवासी अपने पति जगनाराम पुत्र गजुराम बावरी के खिलाफ विवाह के बाद 15 वर्षों से दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 28 जुलाई 2023 को आरोपी 500 रुपए के स्टाम्प पर मारपीट नहीं करने की शपथ लेकर उसे ले गया था और 25 मार्च 2024 को उसके पति ने खेत में काम करते हुए उसे पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को सौप दी है।