May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2021। वसुन्धरा राजे समर्थक राजस्थान मंच में कस्बे के समाजसेवी युवा सांवरमल सोनी को श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज के निर्देश पर बीकानेर संभाग अध्यक्ष सरोज मरोठी ने उन्हें ये दायित्व देते हुए कहा कि सोनी राजमाता विजय राजे सिंधिया की विचारधारा के साथ संगठन की रीति निति समझते हुए संगठन को मजबूत करने में अपनी सेवाएं देंगे। सांवरमल सोनी ने संभाग अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया व अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करने की बात कही। सोनी के मित्रगण उन्हें इस नियुक्ति पर बधाईयां दे रहें है।