May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-16 at 6.10.55 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा 18 व 19 अक्टूबर को झंवर बस स्टैंड पर स्थित रेनबो गार्डन में आयोजित “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” होगा। प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन में पहली बार जबरदस्त प्रस्तुतियां होगी। महोत्सव का प्रारंभ माँ दुर्गा की महाआरती के साथ होगा। महाआरती काशी व पुष्कर से आने वाले पंडितों द्वारा की जाएगी। आरती के बाद जमकर गरबा आरंभ खेला जाएगा। आप सभी जमकर गरबा, डांडिया खेलने के साथ प्रति दिन 30 से ज्यादा शानदार स्मार्ट वॉच का पुरस्कार जीत पाएंगे। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि युवतियों व युवाओं सहित उनके परिजनों में गरबा महोत्सव का जबरदस्त उत्साह है। रूपेश गारमेंट के रवि सिंधी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सुरक्षित व सभ्य आयोजन को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है और सैंकड़ो की संख्या में युवाओं व युवतियों ने गरबा ड्रेस व ज्वेलरी ले ली है। वहीं सोमदत्त सैन व सुरभि भोजक ने बताया कि टाइम्स के आयोजन के लिए उनके पास अनेक युवाओं व युवतियों ने डांस सीख रहें है। अनेक टोलियों ने अपनी अपनी पूरी टोलियों के लिए पास ले लिए है। स्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टाइम्स द्वारा फुल एनर्जी के साथ हाई बीट साउंड और रंगबिरंगी रोशनी के बीच शानदार महोत्सव का आयोजन होगा।
“ए टू जेड, कृष्णा मोबाइल” के सौजन्य से मिलेंगे 60 से ज्यादा पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुरस्कार सौजन्य श्रीडूंगरगढ़ शहर के सर्वश्रेष्ठ मोबाइल विक्रेता का अवार्ड प्राप्त कर चुके “ए टू जेड, कृष्णा मोबाइल” का है। कस्बे के पुरानी घास मंडी में स्थित “ए टू जेड कृष्णा मोबाइल” के कृष्णा राजपुरोहित ने बताया कि यह आयोजन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सबसे बड़ा व भव्य महोत्सव में शहर के सम्मानित परिवारों के बच्चों, युवतियों, महिलाओं, पुरुषों को यह पुरस्कार सदैव काम आने वाले गैजेट के रूप में उनके साथ रहेगा। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि दोनों दिन निर्णायकों द्वारा विभिन्न केटेगरी में बेस्ट सिस्टर्स जोड़ी, फैमिली डांसर्स, मोस्ट ब्यूटीफुल जोड़ी, सेल्फी क्वीन, बेस्ट सास बहू जोड़ी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी, गुजराती क्वीन, वॉलीवुड तड़का, गरबा ड्रेस ऑफ द डे, गुजराती कपल ऑफ द डे, गरबा डांसर, गरबा डांसर जूनियर, बेस्ट मां बेटी जोड़ी, बेस्ट गुजराती ग्रुप, फेस ऑफ द डे सहित, बेस्ट ड्रेस फीमेल, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस जूनियर, बेस्ट डांसर फीमेल, बेस्ट डांसर मेल, बेस्ट जूनियर डांसर, बेस्ट कपल ऑफ द डे, बेस्ट हेयर स्टायल, ग्लैमर फेस ऑफ द डे, बेस्ट स्माइली फेस के पुरस्कारों से 30-30 विजेताओं का चयन ग्राउंड में परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।