






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। पूरे देश में यूपीएससी परीक्षा में असिस्टेंड कमांडेट की भर्ती में 50 वीं रैंक पर रहने और सेवा में प्राथमिकता बीएसएफ भरने वाले नवयुवक मुकेश जाखड़ निवासी रीड़ी आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। उनके श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने से लेकर गांव पहुंचने तक लगातार रास्ते में अनेकों नागरिकों, संगठनों ने जाखड़ के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। ध्यान रहें मुकेश के सलेक्शन की खबर पूरे क्षेत्र में जन जन तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने पहुंचाई। जाखड़ के परिजनों सहित सभी संगठनों व सम्मान करने वाले नागरिकों का आभार जताया।

लाड़ले का सम्मान करने गांव उमड़ा, बड़ी संख्या में नेता भी रहे मौजूद, विधायक पहुंचें घर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी के लाड़ले मुकेश जाखड़ के असिस्टेंट कमांडेट के रूप में चयनित होकर पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया। परिजनों द्वारा यहां सवामणी चढ़ाई गई एवं प्रसाद वितरण भी किया। गांव के वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं के साथ साथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, किसान नेता तोलाराम जाखड़, पूर्व प्रधान सुरजाराम भूंवाल, पूर्वजिला प्रमुख मेघाराम महिया, रिड़ी सरपंच हेतराम जाखड़, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, सरपंच ऐसोसीएशन अध्यक्ष लक्ष्मण जाखड़, बींझासर सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण, विमल भाटी, मनोज पारख, सोहनलाल ओझा, नानूराम कुचैरिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और जाखड़ की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणीय बताया। मुकेश जाखड़ के दादा दानाराम चौधरी एवं ताऊ ओमप्रकाश जाखड़ ने सभी का आभार जताया।

विहिप ने किया स्वागत, भाजपा नेता रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले सिद्ध धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुकेश को भारत माता का चित्र भेंट फूलमालाओं से स्वागत किया। यहां विहिप के श्यामसुंदर जोशी, संतोष बोहरा, भंवरलाल दुगड़, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, जगदीश गुर्जर, गोपाल छापोला, रोशनअली छींपा, डॉ किशन सारस्वत, विकास वर्मा, हेमनाथ जाखड़ सहित अनेक जनों मुकेश फूलमालाएं पहनाई।

गोदारा ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के आवास पर असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश जाखड़ का अभिनंदन किया गया एवं गोदारा ने जाखड़ पर पुरे क्षेत्र को गर्व बताया। इस दौरान रामनिवास दुसाद एवं अन्य युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यूवा कांग्रेस कार्यालय में किया सम्मान, जताया गर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं कांग्रेसी नेता हरिराम बाना की अगुवाई में मुकेश का स्वागत सम्मान यूथ कांग्रेस कार्यालय में किया गया। बाना ने करणी माता का चित्र भेंट करते हुए साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी। वहीं उपस्थित सभी युवाओं ने फूलमालाएं पहनाई। इस दौरान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, उपाध्यक्ष कृष्णा चांवरिया, महेंद्र मोटसरा, रामलाल जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, राजकुमार शर्मा, राजूराम जाखड़, बाबूलाल नैण, मोसिन खान, बाबूलाल धेडू, शिशपाल बाना, रामरतन जाखड़, रामनिवास दुसाद, गोविंद गुरावा, कुलदीप चांवरिया, साबिर खान, रामस्वरूप मदेरणा, नाफिद चुनगर, शुभम शर्मा, सुरेश बाना आदि मौजूद रहें।

दयानंद सरस्वती छात्रावास में किया जाखड़ का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य के नेतृत्व में मुकेश जाखड़ को साफा, माल्यार्पण एवं प्रशस्तिका प्रदान कर सम्मान किया गया। यहां श्रवण कुमार भाम्भू, मूलाराम भादू, कुम्भाराम गोदारा, कोडाराम भादू, कानाराम तर्ड, भंवरलाल सारण, केशराराम कड़वासरा, भंवरलाल जाखड़,हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, हरिराम पूनियां, श्याम सारण, सुशील सेरडिया आदि गणमान्य जनों ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। वहीं गांव रीड़ी में भी परिवार व सरपंच प्रतिनिधि हेताराम जाखड़ की अगुवाई में परिजनों व ग्रामीणों ने धुमधाम से मुकेश का स्वगात करते हुए बधाईयां दी।




