May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में आगामी 1 जनवरी को बहुजन समाज जन जागृति अभियान के तहत आयोजन किया जाएगा। इस सबन्ध में तैयारी बैठक सोमवार को की गई। युवा लीलाधर मेघवाल ने बताया कि समाज विकास ओर जागरूकता के लिए होने वाले इस आयोजन की तैयारी बैठक की अध्यक्षता रिछपाल मायल ने की ओर भागुराम मायल, सांवरमल, रेवन्तराम, खियाराम देवाला, श्योपाल, कालूराम, कमलदेव, जगदीश, सीताराम, सीताराम देवाला, राकेश मास्टर, अरविंद, सम्पत नायक, दौलतराम, मुकेश, शंकर मायल आदि मौजूद रहे वे बैठक में ज्यादा से ज्यादा बहुजन समाज के लोगो को आमंत्रित करने का निर्णय लिया।