






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में हथियारों के साथ पकड़े गए अपराधियों की भूमिका कोलकाता में करीब 70 लाख का सोना चोरी करने की घटना में भी संदिग्ध मानी जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पिस्टल, मैग्जीन एवं जिंदा कारतूसों के साथ पकडे गए भानीनाथ एवं दशरथ सिंह को एक दिन के रिमांड के बाद बीकानेर जेल भेज दिया गया है। इनमें से दशरथसिंह पश्चिम बंगाल के कोलकाता महानगर के थाना क्षेत्र पोस्ता में करीब 70 लाख रुपए के सोने की चोरी में भी संदिग्ध है एवं इस कारण पोस्ता थाने में लिखित सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा मैग्जीन एवं कारतूस के साथ पकड़े गए दशरथसिंह के पिता पाबूदानसिंह को एवं शराब तस्करी में पकड़े गए एक व्यक्ति को भी न्यायालय ने बीकानेर जेल भेजने के आदेश दिए है।



