May 20, 2026
mews-updated-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल आगामी 9 जून को श्रीडूंगरगढ़ में किसान महापंचायत करेंगे। बेनीवाल ने जयपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में स्वयं तिथि की घोषणा कर दी है और स्थानीय रालोपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर विवेक माचरा ने बताया की किसान महापंचायत से जुड़ी सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जाएगी। माचरा ने कहा कि पूरे उपखंड से बड़ी संख्या में किसान व युवा महापंचायत में भाग लेंगे। बता देवें आज सुबह से ही बेनीवाल की किसान सभा के आयोजन की चर्चाएं क्षेत्र में जोरों पर थी जिसे शाम होते होते प्रामाणिक रूप से घोषित कर दिया गया है।