May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2023। ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाते हुए दो जनों को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं पर्ची सट्टा खेलते एक जने को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सेरूणा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में बालाजी मंदिर के सामने गली में ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेरूणा थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय जोरावरसिंह राजपूत निवासी पुदंलसर और 35 वर्षीय बेगाराम ब्राह्मण निवासी पूनरासर को गिरफ्तार कर लिया। सुभाषचंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों से 1140 रूपए नगदी व ताश पत्ते जब्त कर मामला दर्ज किया गया तथा जांच हेड कांस्टेबल सुभाषचंद्र को दी गई है।

पर्ची सट्टा में पकड़ा एक को, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में स्थित हिमालय मेडिकल के पास श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई पूर्णमल ने कार्रवाई की। यहां पर्ची सट्टा खेल खेलने के आरोप में धर्मेन्द्र निवासी बिग्गाबास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 550 रूपए नगदी व पर्चियां व पेन जब्त कर लिए व मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी गई है।