






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रेल 2023। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील कार्यालय तथा शेरूणा गांव में आयोजित महंगाई राहत शिविर में पहुंच कर आमजन से वार्ता करते हुए शिविर में पंजीयन करवाने के लाभ बताएं। भादू ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई गई 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान दोनों स्थानों पर अनेक लाभार्थी उनके साथ मौजूद रहें।




