May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। नवरात्र के नौ दिनों में घर घर धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम से मनाएं जाते है। इसी क्रम में कालूबास नेहरू पार्क में नवदिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 26 सितंबर को सुबह 9 बजे पाराशर मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा गाजे बाजे के साथ यात्रा कथा स्थल पर पहुंचेगी और कथा 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। कथा आयोजक गिरधारीलाल, मुकेश कुमार पुरोहित ने बताया कि ऋषिकेश के शिवेन्द्र स्वरूप महाराज कथा का वाचन करेंगे। पुरोहित ने बताया कि संगीतमय कथा के दौरान अनेक झांकिया सजाई जाएगी तथा श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी नागरिक कथा में भाग लेने पहुंचेगे।